Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नर को नारायण मानकर सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति


जयपुर टाइम्स
चूरू। स्थानीय धानुका धर्मशाला में राजोतिया परिवार की ओर से चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन मंगलवार को कथा वाचक साध्वी करुणा गिरी महाराज ने कहा कि ईश्वर को भगवान की कृपा से यह मनुष्य जीवन मिला है, इसके अर्न्तगत नर को नारायण मानकर सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान का नाम जपने से वह सद्गुण की और बढ़ेगा, जिससे मानव का कल्याण होगा। हमें गौ माता की सेवा करनी चाहिए, जिससे अनेक प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलती है। कार्यक्रम में लीलाधर, मनोज कुमार व राजकुमार राजोतिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। कमल राजोतिया ने बताया कि 10 नवंबर तक दोपहर 2 से 5 बजे तक नियमित श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अजय कुमार, आलोक कुमार व कृष्ण कुमार राजोतिया ने सहयोगी भूमिका निभाई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला