स्वर्णकार युवा संगठन का दीपावली स्नेह मिलन आयोजित

जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। शहर के नेहरू पार्क के पीछे स्थित श्रीब्राह्मणी माता मंदिर में रविवार सायंकाल महाप्रसाद समिति व श्रीअजमीढ़ महाराज स्वर्णकार युवा संगठन की ओर से दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि रामलाल कड़ेल की ओर से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शंकरलाल मोसूण, राजकुमार जांगलवा, चंपालाल झींगा, पवनकुमार जोड़ा, महाप्रसाद समिति के अध्यक्ष लालचंद झींगा, उपाध्यक्ष सांवरमल मौसुण, युवा मंडल के अध्यक्ष अंजनी ढल्ला, शेखर ढल्ला, घनश्याम ढल्ला, कमल छपरवाल, दुर्गादत्त सोनी व आनंद आसट आदि ने अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि त्यौंहार पर आपसी मेल-जोल को बढ़ाते हैं और त्योंहारों के माध्यम से वर्ष भर के गिले शिकवे दूर करने का मौका मिलता है। इस अवसर पर समाज बंधुओं ने एक-दूसरे से दीपावली की रामा श्यामा की।
प्रतिक्रियाएं
टिप्पणियां
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
