Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भागवत कथा में परीक्षित संवाद पर डाला प्रकाश 


जयपुर टाइम्स
रतनगढ़। गोपाष्टी के अवसर पर श्रीपड़िहारा गोशाला संस्थान के तत्वावधान में चल रही श्रीमदभागवत कथा में सोमवार को कथा वाचक ने सुखदेव परीक्षित संवाद पर विस्तार से प्रकाश डाला। कथा वाचक भरतशरण महाराज ने कहा कि कथा श्रवण के साथ-साथ उसकी सुनी बातों को भी जीवन में उतारना चाहिए, तभी हमारा आज व कल सुधरेगा। कथाएं हमारे जीवन का मार्ग प्रशस्त करती है और प्रभु से निकटता लाती है, इसलिए हर व्यक्ति को भगवान की कथाओं का श्रवण करना चाहिए। कथा के प्रारंभ में मुख्य यजमान नारायणदेवी महावीरप्रसाद प्रजापत, कमलादेवी हिम्मतमल जांगिड़ ने व्यासपीठ की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर बेगराज मंत्री, आनंद मंत्री, राजकुमार शर्मा, नारायण शर्मा, गोपाल खंडेलवाल, बजरंग शर्मा, निर्मल सुराणा, परमेश्वर प्रजापत, मोहनलाल प्रजापत, लालचंद खाती, शंकरलाल खाती सहित कई लोग उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला