Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शिक्षा से ही समाज तरक्की के मार्ग पर अग्रसर हो सकता है: खान -कायमखानी शोध संस्थान का  प्रतिभा सम्मान समारोह 


जयपुर टाइम्स
चूरू। जिला मुख्यालय स्थित मदरसा जामिया अरबिया इस्लामिया दारुल उलूम में राजस्थान कायमखानी शोध संस्थान की ओर से रविवार को 15वां राज्य स्तरीय कायमखानी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। समारोह में 248 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर ख्यातनाम कायमखानी पुस्तक का विमोचन किया गया। समारोह में संस्थान ने अपने सर्वोच्च सम्मान कायम रत्न से इतिहासकार व शिक्षाविद् मकबूल खान और समाजसेवी करामत खान उर्दू अदीब को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे संस्था अध्यक्ष हाजी रणजीत खान ने कहा कि शिक्षा से ही समाज तरक्की के मार्ग पर अग्रसर हो सकता है। शिक्षा के बिना सफलता प्राप्त नहीं हो सकती। मुख्य वक्ता रिटायर्ड आईपीएस डॉ. हबीब खान गौराण ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जिससे मनुष्य में ज्ञान का प्रसार होता है। मुख्य अतिथि रिटायर्ड आईएस जाकिर हुसैन खान ने कहा कि हमारी पहली जिम्मेदारी है, कि हम हमारे लड़के-लड़कियों को दीनी व दुनियावी शिक्षा दिलाएं। विशिष्ट अतिथि पूर्व अतिरिक्त आयुक्त शौकत अली खान ने कहा कि माता-पिता का पहला कर्तव्य है, कि अपनी संतान को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार दें। संस्था अध्यक्ष हाजी रणजीत खान ने सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अयूब खान, एडिशनल एसपी इस्माइल खान, असलम खान अलीपुर, डॉ. सारा खान, एडवोकेट हकीम अहमद खान, हाजी याकूब थीम ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान पूर्व जिला आबकारी अधिकारी नूर मोहम्मद खान, आरिफ खान एबीएस मोटर्स, साबिर खान खोखर, जाकिर खान केके, उस्मान गनी खान, सलीम खान दिलावर खानी, हाजी अहमद खान, मुफती इरशाद कासमी, इकरा फाउंडेशन के अध्यक्ष शमशाद खान जाबासर, मो. अली पठान, हबीब खान, आरिफ खान, जाफर खान, अयाज खान, हाजी गन्नी खान, अयूब खान चायल, गफार खान, महबूब खान सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला