Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बेसहारों के सहारा बने डेरा श्रद्धालु -अनाथ आश्रम मेँ चारपाई, गर्म कपड़े भेंट 

बेसहारों के सहारा बने डेरा श्रद्धालु -अनाथ आश्रम मेँ चारपाई, गर्म कपड़े भेंट 


जयपुर टाइम्स
तारानगर। डेरा सच्चा सौदा के वर्तमान गद्दीनशीन पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा की ओर से चलाए जा रहे 167 मानवता भलाई कार्यों के तहत उनकी पावन प्रेरणा पर चलते हुए तारानगर व राजपूरा ब्लॉक की साध संगत ने डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक बेपरवाह शाह मस्ताना जी महाराज के अवतार माह के अवसर पर क्षेत्र के भाग्य श्री अनाथ आश्रम में रह रहे बेसहारा व अनाथ लोगों के लिए उनके काम आने वाली जरूरत की वस्तुएं भेंट की। तारानगर मानवता भलाई केंद्र प्रबंधक कमेटी सदस्य प्रभुदयाल इंसा व राजवीर इंसा ने बताया कि पूज्य गुरूजी की प्रेरणा से हम तारानगर व राजपूरा ब्लॉक के सेवादारों ने मिलकर आश्रम में रह रहे सभी बेसहारा लोगों को चारपाई, गर्म पकड़े, चप्पल व फल भेंट दिए है। अनाथ आश्रम के संचालक सुभाष पूनियाँ व उनकी टीम ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि धन्य है ऐसे गुरूजी जिनकी शिक्षा पर चलते हुए आज कलयुग में उनके सेवादार मानवता की सेवा में जी जान से लगे हुए है। ज्ञात रहे कि सुभाष पूनियाँ स्वयं दोनों पैरों से विकलांग है और अपना जीवन अनाथ बेसहारा, लाचार गरीबो के लिए अर्पण कर रखा है और दिन रात इनकी सेवा में ही लगे हुए है। इस मौके पर प्रेमचंद, दीपचंद, रेशमा, भगवानाराम, जगदीश, राजपाल, गोविन्दराम, रामचंद्र, भुगानाराम, भानीराम, किशन, मनोज सहित अनाथ आश्रम की टीम सदस्य मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला