Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दीपावली स्नेह मिलन गजलों और गीतों से सजी यादगार संगीत संध्या

दीपावली स्नेह मिलन गजलों और गीतों से सजी यादगार संगीत संध्या

बिसाऊ। कार्तिक मास की गुलाबी ठंड में दीपावली स्नेह मिलन के अवसर पर हाइटन एकेडमी द्वारा आयोजित संगीत संध्या ने श्रोताओं का दिल जीत लिया। इस कार्यक्रम में मशहूर गायक रमजान रिजवी ने गजलों और गीतों की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम का आगाज उन्होंने ‘कहीं चांद राहों में खो गया...’ गजल से किया और इसके बाद एक के बाद एक गजलों और गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

तबला वादक रजत पोसला ने अपनी उम्दा प्रस्तुति और ‘मुहब्बत करने वाले कम न होंगे’ गीत से खूब तालियां बटोरी। स्थानीय गायक लोकेश ने ‘तेरी आंखों के सिवा...’ और ‘ऐ मेरी जोहरा जबीं...’ जैसे गीतों से समां बांध दिया। मुख्य अतिथि प्रो. सुरेंद्र डी सोनी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन जीवन को जीवंत बनाते हैं, जबकि विशिष्ट अतिथि कवि-लेखक कुमार अजय ने साहित्य और संगीत की महत्ता पर जोर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ हाइटन एकेडमी के मख्दूम अहमद के स्वागत भाषण से हुआ, जिसमें उन्होंने सांस्कृतिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कलाकारों का सम्मान भी किया गया और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी और संगीतप्रेमी श्रोता उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला