Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

झाझडिया ने की भाजपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
झाझडिया ने की भाजपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण 


जयपुर टाइम्स
चूरू। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी देवेन्द्र झाझड़िया ने भाजपा के चल रहे सक्रिय सदस्यता अभियान के अन्तर्गत सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने उन्हे सक्रिय सदस्यता दिलवाई। कार्यक्रम में जिला महामंत्री भास्कर शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी देवेन्द्र झाझड़िया ने सदस्यता ग्रहण करते हुऐ कहा कि भाजपा ही सभी वर्गो का वास्तविक प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी है इस पार्टी का सदस्य होना गर्व की बात है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार देश के विकास के लिए कार्य हो रहा है और हर वर्ग को केन्द्र में रखकर कार्य हो रहा है इसी का परिणाम है कि आज देश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार सत्ता सौंपी है। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार ने खेल नीति बनाकर हर छोटे शहर के लेगो को खेल की दृष्टिकोण से आगे बढ़ने का मौका दिया है। उन्होने कहा कि यह सदस्यता अभियान पार्टी का मुख्य कार्यक्रम है इससे जुड़कर हर व्यक्ति भाजपा के राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़ रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने झाझड़िया को सक्रिय सदस्य बनाकर कहा कि देवेन्द्र झाझड़िया ने देश के मान सम्मान को बढ़ाया है, उनके जैसा व्यक्ति जो ग्रामीण पृष्ठभूमि से उठकर आज पूरे देश को गौरवांवित कर रहा है। उन्होने कहा कि चूरू जिले में सक्रिय सदस्यता अभियान पूर्ण मनोयोग से चल रहा है। यहां के लगभग सभी वरिष्ठ नेता सक्रिय सदस्य बन चुके है और इस सक्रिय सदस्यता अभियान में कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओ को सक्रिय सदस्य बना रहे हैं। इसी क्रम में जिला महामंत्री भास्कर शर्मा को भी सक्रिय सदस्य बनाया गया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।