Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

संत निरंकारी मंडल का दीपावली स्नेह मिलन आयोजित जयपुर टाइम्स 


चूरू। राजगढ़ रोड़ स्थित निरंकारी सत्संग भवन में संत निरंकारी मंडल की ओर से दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निरंकारी सत्संग का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सीकर के महात्मा सुशील महर्षि ने की। इस अवसर पर महर्षि ने कहा कि ईश्वर का ज्ञान अत्यधिक जरूरी है। उन्होंने कहा कि परमात्मा सर्वत्र है, इसको जानकर ही भक्ति संभव है, इसलिए एक को जानो, एक को मानो, एक हो जाओ। उन्होंने बताया कि समालखा (हरियाणा) में आगामी 16,17 व 18 नवम्बर को सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के सानिध्य में 77वां विशाल संत निरंकारी समागम होने जा रहा है। जिसमें लाखों लाखों की संख्या में देश विदेश से महात्मा पहुंचेगे। कार्यक्रम में चूरू, बिसाऊ, सात्यूं, तारानगर, रतननगर, फतेहपुर से काफी संख्या में संत महात्मा पहुंचे। जोनल इंचार्ज शिव भगवान बजाज ने आगंतुक महात्माओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन ताराचंद स्वामी ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला