Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सूने घर से नकदी व जेवरात चोरी


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़। नया बास स्थित झंवर स्कूल के सामने एक सूने मकान में चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में आनंदसिंह शेखावत ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि मैं नवरतन प्रकाश शर्मा के घर में किराये पर रहता हूं। 27 अक्टूबर को पत्नी व बच्चों सहित दीवाली के अवसर पर अपने माता-पिता से मिलने के लिए जयपुर गया था। चूंकि मकान के अंदर पानी का कुंड है, इसलिए पानी भरने के लिए मुख्य गेट की एक चाबी मकान मालिक के भाई पुखराज शर्मा के यहां पर देकर गया था। 3 नवम्बर को सुबह मुझे जानकारी मिली कि आपके घर में चोरी हो गई है। जिस पर मैं वापस सुजानगढ़ आया। आनंदसिंह ने पुलिस को बताया है कि चोरी में उसके घर से 17 हजार नकद, पत्नी के पर्स से 8 हजार, घर में अन्य स्थानों पर रखे करीब 3 हजार रूपए, चांदी के आयटम व सामान जो करीब 74 हजार का था चोर ले गए। इसी प्रकार मींगणा में स्थित भूमि के कागजात भी चोर ले गए। इसी प्रकार मकान मालिक के कमरों में से चांदी के दो गिलास, चांदी के दो प्याले, तीन जोड़ी झूमर सोने के, तीन चांदी की पाजेब, नकद करीब 15 हजार रूपए चोर ले गए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला