Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सुजानगढ़ मूल के अर्हम सिंघी बने मुमुक्षु


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़। सूरत में आयोजित एक कार्यक्रम में सोलह वर्षीय अर्हम सिंघी पुत्र अजय-ज्योति सिंघी मूल निवासी सुजानगढ़ को परमार्थिक शिक्षण संस्थान में मुमुक्षु के रूप में प्रवेश के लिए स्वीकृति प्रदान की गई और पूज्य आचार्य महाश्रमण की ओर से मंगल पाठ सुनाया गया। तेरापंथ समाज के बसन्त कुमार बोरड़ ने बताया कि यह सुजानगढ़ के लिए गौरव की बात है। बसन्त बोरड़ ने बताया कि अर्हम को धार्मिक संस्कार परिवार से विरासत में मिले हैं, जो उनकी वैराग्य भावना को और पुष्ट करते हैं। केसरीचंद मालू, अजय चौरड़िया, अशोक सिंघी, राजकुमार भूतोड़िया सहित समाज के अनेक लोगों ने आचार्य महाश्रमण का आभार प्रकट किया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला