Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

डॉ रमेश शर्मा का पुलिस स्टाफ ने किया अभिनंदन, 61 वर्ष की उम्र में नीट किया पास 


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। शहर के पुलिस थाने में सीआई अरविंद भारद्वाज के नेतृत्व में डॉ रमेश शर्मा के नीट पास करने पर पुलिस स्टाफ ने अभिनंदन किया। सीआई अरविंद भारद्वाज ने बताया कि डॉ शर्मा ने 61 वर्ष की उम्र में नीट क्लीयर कर युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। जिस पर पुलिस स्टाफ की ओर से उन्हें प्रोत्साहित करते हुए अभिनंदन किया गया है। इस अवसर पर एसआई मंगूराम, एएसआई गोरूराम, हेड कांस्टेबल महिपाल, श्यामसिंह, प्रताप, कांस्टेबल धर्मेन्द्र, अनील, दिवान सिंह, संदीप, राकेश, कृष्ण कुमार, ताराचंद, सुभाष, विनोदकुमार, शिवकुमार, हंसराज, संतोष, ममता सहित समस्त स्टाफ ने डॉ शर्मा को माला, साफा व शाँल ओढा कर अभिनंदन किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला