Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पेंशन समाज की मासिक बैठक में पेंशनरों का सम्मान 


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। शहर में पेंशनर समाज की मासिक बैठक रविवार को पेंशनर भवन में संरक्षक मोहनलाल सेवदा की उपस्थिति में देवीदत पारीक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मालचंद चौधरी की ओर से प्रस्तुत ईश वंदना के बाद संयुक्त मंत्री सुरेन्द्र भोजक की ओर से गत बैठक की कार्रवाई विवरण व आर्थिक स्थिति प्रस्तुत की जिसका सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। बैठक में इस माह जन्मदिन पर नन्दलाल जांगिड़, रामलाल, प्रभुदत भोजक के साथ ही इस माह नवीन सदस्यता ग्रहण करने वाले शिवशंकर भोजक व कांता पालीवाल का सम्मान किया गया। जन्म दिवस पर भोजक की ओर से केक लाकर अन्य सभी जन्म दिवस वाले पेंशनर्स साथियों के साथ केक काटकर जन्म दिवस मनाया गया। बैठक में सेवारत व्याख्याता नरेन्द्र कुमार सेवदा, अर्जुनराम पारीक व राजकुमार तिवारी ने बैठक में उपस्थित होकर 60 पेंशनर्स के जीवन प्रमाण पत्र पेपरलेस प्रस्तुत किए। जिसके लिए इन सहयोगियों को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया। बैठक में विश्वलाल पारीक की ओर से जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के सभी तरीकों की विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में उपाध्यक्ष कमला प्रसाद जोशी व सेवानिवृत्त पेशगार जयचंद शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए व आर्थिक सहयोग किया। बैठक में स्मारिका भाग 5 में प्रकाशन के लिए स्वरचित रचनाएं व विज्ञापन देकर पेंशनर्स ने अपना योगदान दिया। जिसके लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया। बैठक में शंकरलाल ओझा, मेघराज शर्मा ने स्वरचित कविता, भागीरथ ने देशभक्ति गीत व सरोज पारीक ने भैयादुज पर संगीतमय प्रस्तुति दी। बैठक की समाप्ति पर अध्यक्ष पारीक ने सभी सदस्यों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। जीवन प्रमाण पत्र जारी करने में अपनी सेवाएं देने वाले सेवारत शिक्षकों का धन्यवाद दिया गया। अध्यक्ष पारीक की ओर से उपकोषागार कार्यलय में जीवन प्रमाण पत्र हेतु पेंशन समाज की हेल्प डेस्क स्थापित करने की जानकारी भी दी गई। बैठक में चम्पालाल चोहान, सुरेन्द्र भोजक, श्यामसुंदर सेवदा व रामलाल सहयोगी रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला