Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

आईएएस चैरड़िया से मिले बीएल भाटी 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
आईएएस चैरड़िया से मिले बीएल भाटी 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल भाटी ने जिला गठन रामलुभाया कमेटी के सदस्य आईएएस श्रीराम चोरड़िया से मुलाकात की। भाटी ने सुजानगढ़ या सुजला को जिला घोषित करने के लिए ज्ञापन देकर मजबूती से पैरवी करते हुए कहा कि जन भावना को मध्यनजर रखते हुए इसी सत्र में जिला बनाया जावे और इस क्षेत्र को पुनः खोया हुआ गौरव लौटाया जावे। भाटी ने कहा कि वर्तमान में सुजानगढ में जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के अतिरिक्त लगभग सभी सरकारी कार्यालय खुले हुए हैं। ऐतिहासिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक दृष्टिकोण से सुजानगढ, लाडनूं, जसवंतगढ, बीदासर सहित आस-पास के क्षेत्र को सम्मिलित कर नया सुजला जिला बनाया जाना चाहिए।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।