Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क


जयपुर टाइम्स
मण्डावा। आयुर्वेद विभाग की ओर से राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उप मुख्यालय स्थित राजकीय आयुर्वेद अस्पताल में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने धनवंतरी महाराज की विधिवत पूजा अर्चना कर हवन यज्ञ किया। कार्यक्रम में विभाग की ओर से रंगोली प्रतियोगिता, रन फार आयुर्वेद, आयुर्वेदिक भोजन स्टॉल व यज्ञ का आयोजन किया गया। आयुर्वेदिक पौधों की प्रदर्शनी और सेल्फी प्वांइट लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ० अनिता चौधरी ने किया। इस मौके पर डॉ० विकास कुमार, डॉ० इन्दू, डॉ० सिकन्दर अली यूनानी चिकित्साधिकारी, नर्स सुनीता कुमारी, कम्पाउण्डर अमन बुड़ानिया, आशीष कुमार शर्मा, राजेश कुमावत और कमलेश आदि मौजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।