Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

धनतेरस पर नगर परिषद के खिलाफ व्यापारियों का फुटा गुस्सा


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। शहर के सब्जी मंडी, शिव मार्केट, आथुणा बाजार में पानी निकासी का नाला ब्लॉक होने से धन तेरस के दिन गंदा पानी सड़क पर भर गया। जिसके कारण व्यापारियों ने नगरपरिषद के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया। व्यापारी राजू सोनी ने बताया कि आज धनतेरस के दिन व्यापारियों ने सोचा था कि आज अच्छी दुकानदारी चलेगी लेकिन गंदा पानी का भराव होने से ग्राहक नहीं आए इसलिए धन तेरस के लिए खरीदा हुआ माला का स्टॉक धरा का धरा रह गया। व्यापारियों ने रेलवे स्टेशन, राजकीय अस्पताल आदि जगहों पर जाने वाली मुख्य सड़क पर जाम लगाकर नगर परिषद के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। शिव मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि नाथोलिया ने बताया कि धनतेरस के दिन अच्छी बिक्री होने की उम्मीद थी, लेकिन जलभराव ने व्यापारियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। गंदे पानी के भराव के चलते कोई ग्राहक नहीं आ रहा है। जल भराव की सूचना पर आयुक्त और तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का अवलोकन किया और तुरंत नगरपरिषद के कर्मचारियों को लगाकर पानी निकासी के प्रयास शुरू किए। पानी भराव कारण करीब 4 चार घंटे तक वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसी प्रकार नगरपरिषद के सभापति राजकरण चौधरी ने कहा कि पानी निकासी का नाला ब्लॉक होने से यह पानी एकत्रित हो गया। इसका स्थाई सामधान करवाने का प्रयास कर रहे है। वहीं नगर परिषद के आयुक्त भगवान सिंह को मौके पर व्यापारियों ने जमकर खरी खोटी सुनाकर समस्या के समाधान की मांग की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला