Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार 


जयपुर टाइम्स

तारानगर। तारानगर तहसील के देवगढ़ गांव की रहने वाली अंजु शर्मा, जो खुद को दिल्ली पुलिस की महिला उपनिरीक्षक बताकर ठगी करती थी, आखिरकार असली पुलिस के हाथों गिरफ्तार हो गई। साहवा पुलिस ने गुप्त जांच के बाद यह खुलासा किया कि अंजु बेरोजगार युवक-युवतियों को सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए ठग रही थी। बताया जा रहा है कि अंजु ने चूरू, हनुमानगढ़, फतेहाबाद, सिरसा और पानीपत के कई लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर करोड़ों रुपए ऐंठे हैं।

अंजु के खिलाफ 29 अक्टूबर को महावीर सिंह ने मामला दर्ज कराया, जिसमें अंजु पर दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल की नौकरी दिलाने के नाम पर 12.93 लाख रुपए ठगने का आरोप लगाया गया। पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देश पर डीएसपी किशोरीलाल, तारानगर डीएसपी रोहित सांखला और साहवा थानाधिकारी अल्का विश्नोई के नेतृत्व में अभियान चलाया गया था। जांच में अंजु के पास से फर्जी आईडी कार्ड, मोबाइल, पुलिस यूनिफॉर्म और पुलिस अधिकारी के रूप में उसकी तस्वीरें बरामद हुईं। पुलिस ने अंजु के खिलाफ धारा 420, 406, और 170 में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला