Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एनएसएस ने किया श्रमदान


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। शहर के एसबीडी राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय जयपुर के दिशा निर्देशानुसार ये दिवाली माय भारत वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राजकीय अर्जुन क्लब शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी प्रक्रिया और अन्य गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर भागीदारी निभाई और उपस्थित लोगों को इसके प्रति जागरूक किया। इसके पश्चात स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ सफाई और प्लास्टिक कचरा संग्रहण कार्य किया। कार्यक्रम में पूर्व कार्यक्रम अधिकारी भवानी शंकर, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी लालचंद मीणा के नेतृत्व में 50 से अधिक स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला