Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एलआईसी अभिकर्ताओं ने की समस्याओं के समाधान की मांग 


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़ (नि.सं.)। भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता संघ लियाफी की स्थानीय शाखा की ओर से सीईओ सिद्धार्थ मोहंती, केंद्रीय कार्यालय मुम्बई के नाम अभिकर्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए शाखा प्रबंधक सुजानगढ़ नरेंद्र लमोरिया को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में अभिकर्ताओं की ओर से वर्तमान में एलआईसी की ओर से किए गए बदलाव विशेष कर जो अभिकर्ता व बीमा धारी के हितों को प्रभावित करते हो, उनका विरोध जताया गया। ज्ञापन में अभिकर्ताओं ने एम डी, सीईओ से निवेदन किया कि कमीशन कम करना, मिनिमम बीमा धन बढ़ाना, क्लॉ बैक क्लोज लागू करना, बीमा प्रवेश की अधिकतम आयु सीमा कम करना आदि का पुरजोर विरोध है, इसलिए ये निर्णय वापस लिए जाए। इस दौरान अध्यक्ष बजरंग लाल तेतरवाल, लियाफी सचिव जय प्रकाश शर्मा, महावीर प्रसाद नाई, जय प्रकाश पारीक, गुरुप्रसाद लाटा, देव किशन मालपानी, जगदीश प्रसाद जाट, मधुसूदन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला