Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कम्पयुटर आपरेटर को नही मिल रहा भुगतान  


सुमेरपुर अखिल राजस्थान मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जांच स्वास्थ्य बीमा योजना मे कम्पयुटर ऑपरेटर स्वास्थ्य मार्गदर्शको ने अपनी विभिन्न मांगो एवं समस्याओ के निराकरण को लेकर उच्च अधिकारियो को कई बार ज्ञापन सौंपा। सुमेरपुर ब्लांक के ऑपरेटर स्वास्थ्य मार्गदर्शक सदस्यो द्धारा दिए गए ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा, निःशुल्क दवा एवं जांच योजना में सम्पुर्ण राजस्थान के करीब 4000 कम्पयुटर आपरेटर वर्तमान में कार्य कर रहें है। जिन्हें मानदेय के रूप में केवल 9702 रूपये प्रतिमाह बिल बनाया जा रहा है जिसमें भी एनजीओ सर्विस टैक्स के रूप में राशी का कटौती कर उन तक मात्र 7500 रूपए ही दिए जा रहे है। जिससे उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है। इस संबंध में 19 अप्रैल को राजस्थान के सभी कर्मचारी हड़ताल पर रह कर 5 सुत्री मांगो को लेकर ज्ञापन दिया था जिसमें संविदा कर्मी के हित में फैसला लेने का आश्वासन मिला था। जबकि आज दिन तक समस्या का समाधान नहीं होने से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कम्पयुटर आपरेटर मानसिक तनाव की स्थिती में है। अपने ज्ञापन में उन्होने हो रहे आर्थिक शोषण को रोकने के साथ उचित कार्यवाही करने की मांग के साथ सरकारी योजना के तहत स्थाई करने की पुरजोर मांग की। इस बार दीपावली पर बोनस राशी एवम सैलेरी समय पर नही मिलने पर भारी रोष देखने को मिल रहा है ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला