Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

जन अधिकार सेना सामाजिक हिंदुत्ववादी संगठन की कार्यकारणी का विस्तार 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क


जयपुर टाइम्स
मण्डावा। जन अधिकार सेना सामाजिक हिंदुत्ववादी संगठन की कार्यकारणी का विस्तार किया गया। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रामलाल सिंह को संगठन में मंडावा विधानसभा प्रभारी, जिला झुंझुनू के पद पर नियुक्त किया। यह नियुक्ति प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा, प्रदेश सलाहकार संगठन मंत्री सूबेदार दयासिंह, प्रदेश महासचिव बीरबल राम भांबू, झुंझुनू प्रभारी हरी राम की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र भूषण सिंह की ओर से दी गई। इस अवसर पर संगठन की नीति रीति पर कार्य करने, संगठन को मजबूत करने, संगठन का प्रचार प्रसार करने के साथ शेखावाटी संभाग में टीम तैयार करने को लेकर निर्देशत किया। इस दौरान नारी सुरक्षा, गो रक्षा, धर्म रक्षा,देश हितार्थ कार्य करने पर भी बल दिया। संगठन की नीति रीति पर कार्यरत नहीं पाए जाने पर बिना सूचना के संगठन के पद से पदमुक्त कर देने की भी बात कही गई। इसी प्रकार जन अधिकार सेना सामाजिक हिंदुत्व वादी संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हरिराम भाकर खिदरसर को झुंझुनू जिला प्रभारी बनाया गया प्रदेश माहा सचिव बीरबल भामू ने संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।