Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

इस बार दो दिवसीय दीपावली बनेगी खास: अंक ज्योतिषाचार्य नामदेव 

जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़।
इस बार दीपावली का पर्व खास रहेगा, क्योंकि 31 अक्टूबर और 1 नवंबर की तिथियों के बीच पर्व को मनाने का असमंजस है। अंक ज्योतिषाचार्य सुरेंद्र नामदेव के अनुसार इस वर्ष का दीपावली पर्व विशेष ज्योतिषीय संयोगों से परिपूर्ण रहेगा। नामदेव बताते हैं कि दीपावली पांच दिवसीय पर्वों की श्रृंखला का प्रमुख त्योहार है, जो गोवत्स द्वादशी से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है।

पर्व का पांच दिवसीय क्रम और ज्योतिषीय गणना
इस बार सोमवार को गोवत्स द्वादशी के साथ शुरुआत हो चुकी है, उसके बाद मंगलवार को धनतेरस, बुधवार को नरक चतुर्दशी और हनुमान पूजा, गुरुवार 31 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा होगी, जबकि शुक्रवार 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी। अंक ज्योतिष के अनुसार 31 अक्टूबर का मूलांक 4 राहु का प्रतीक है, जिससे इस वर्ष रोजगार और व्यवसाय के नए अवसर बन सकते हैं। वहीं 1 नवंबर को मनाए जाने पर सूर्य और चंद्रमा का संयोग विशेष सरकारी लाभ के योग दर्शाता है।

सकारात्मक परिणामों की उम्मीद
नामदेव का कहना है कि इस वर्ष के ग्रह संयोग से भूमि, भवन और सोने के मूल्य में उतार-चढ़ाव के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर हल्की समस्या हो सकती है, लेकिन लक्ष्य की प्राप्ति के लिए यह समय लाभकारी सिद्ध होगा। सरकारी नौकरी और अन्य कार्यों में विशेष अनुकूलता देखने को मिलेगी। दीपावली के दोनों दिन एक्शन प्लान और लक्ष्य पूर्ति के लिए खास माने जा रहे हैं, जिससे जनता के कार्यों में नई गति आ सकती है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण