Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

धन्वंतरि त्रयोदशी व राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस समारोह का आयोजन


जयपुर टाइम्स
लक्ष्मणगढ़। राजकीय जिला अस्पताल लक्ष्मणगढ़ में आरोग्य सप्ताह के अंतर्गत धन्वंतरि त्रयोदशी व राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2024 के ब्लॉक स्तरीय समारोह का आयुर्वेद विभाग लक्ष्मणगढ़ की ओर से आयोजन किया गया। ब्लाक आयुर्वेद अधिकारी डॉ अरुण कुमार सैनी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मणगढ़ एसडीएम मोहर सिंह मीणा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग सीकर डॉ योगेश मिश्रा ने की। विशिष्ट अतिथि रूप में लक्ष्मणगढ़ जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ अटल भास्कर,डॉ राजेश शर्मा, नर्सिंग अधीक्षक जिला अस्पताल लक्ष्मणगढ़ सुशील शर्मा व महावीर प्रसाद सैनी अध्यक्ष राकसिया फाउंडेशन मौजूद रहे। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा ने आयुर्वेद विभाग के डॉ भवानी सिंह कविया, डॉ आशा चाहर, राकेश कुमार कंपाउंडर, प्रियंका कुल्हरी नर्स, विमला देवी परिचारक उमेश कुमार व अनिता कुमारी योग प्रशिक्षक का आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आयुर्वेद विभाग लक्ष्मणगढ़ के चिकित्सा अधिकारी, नर्स कंपाउंडर व योग प्रशिक्षक मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण