Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पोयना-जोयला मार्ग पर अंग्रेजी बबूल की झाड़ियां बनीं हादसों की वजह, प्रशासन अनदेखा

जयपुर टाइम्स, सुमेरपुर।
सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र में पोयना से जोयला जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे उगी अंग्रेजी बबूल की झाड़ियां राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर समस्या बन गई हैं। इन कंटीली झाड़ियों के कारण सड़क का हिस्सा संकरा हो गया है, जिससे वाहन चालकों को साइड लेने में कठिनाई होती है और दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क के दोनों किनारों पर बबूल की झाड़ियां झूलने से सामने से आने वाले वाहनों को देख पाना मुश्किल हो गया है, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। इस मार्ग का उपयोग पोयना, जोयला, बामनेरा, कोरटा, जोगापुरा, आल्पा, शिवगंज जैसे कई गांवों के लोग करते हैं, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के चलते समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

झाड़ियों को हटाने के लिए ग्रामीणों ने प्रशासन से कई बार निवेदन किया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विभाग की सुस्ती के कारण यह सड़क हादसों का सबब बन चुकी है, जिससे कई लोग घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस सड़क पर झाड़ियों की सफाई करवाने की मांग की है ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण