Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जाट विकास संस्थान के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित  जाट समाज की 400 प्रतिभाओं को किया सम्मानित, शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। शहर के जाट विकास संस्थान की ओर से रविवार को आदर्श कन्या छात्रावास में जाट प्रतिभा सम्मान समारोह में दौरान शिक्षा, चिकित्सा, खेल, अन्य सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाली 400 से अधिक प्रतिभाओं को प्रतिक चिंह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि प्रो गंगाराम जाखड़ ने कहा कि समाज को आगे बढाने के लिए शिक्षा बहुत ही जरूरी है। प्रो पेमाराम ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम में प्रतिभाओं को उभारने का काम करते है। ऐसे समय-समय पर कार्यक्रम होने से प्रतिभाओं को आगे बढने का मौका मिलता है। इसी प्रकार विशिष्ट अतिथि जस्साराम चौधरी व अलका चौधरी ने कहा कि समाज को शिक्षा के साथ-साथ 36 कोम को साथ लेकर चलना होगा तब जाकर समाज का उत्थान होगा। संस्थान के मंत्री इंद्राज सारण ने कहा कि कक्षा 10 व 12 में 85 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त, स्त्रातक व स्त्रातकोतर में सभी संकायों में 70 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त, नीट, आईआईटी, पीएचडी, राजकीय सेवाओं में चयन वर्ष जनवरी 2021 से 15 अक्टूबर 2024 तक, खेल प्रतिभागिंयों में राज्य स्तर पर मेरिट प्रमाण पत्र या इससे अधिक, प्रो कब्बडी खिलाड़ी सहित क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष दौलतराम सारण, उप प्रधानाचार्य रेणु चौधरी, सुनीता झोरड़ व्याख्याता, उप प्रधानाचार्या वैशाली झाझडिया, पुष्पा पूनियां, पूर्व प्रधान सत्यनायाण सारण, डेयरी चेयरमैन लालचंद मूंड, रेवंतराम बेनीवाल, डॉ धनपत कुल्हरी, कोषाध्यक्ष प्रभुदयाल सिहाग, विजय पोटलिया, डॉ रणवीर सारण, रामकरण बैदा, रामरख जाखड़, धनपत सारण, संजय भंवरिया, इंद्राज ढीढारिया, भूमि विकास बैंक चेयरमैन इश्वरराम डूडी, नंदराम चाहर आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विजय पोटलिया ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण