Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

महिला को आत्महत्या के लिए बाध्य करने वाला गिरफ्तार 


जयपुर टाइम्स
रतनगढ़। एक महिला को आत्महत्या करने के लिए बाध्य करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया है। प्रकरण के अनुसार 23 अगस्त 2024 को नाहरसिंह राजपूत निवासी मेलूसर ने पुलिस थाना में हाजिर होकर रिपोर्ट दी कि 21 अगस्त की मध्य रात्रि को कमलेश पुत्र भैराराम नायक निवासी मांगासर तहसील सरदारशहर जिला चूरू ने ढाणी गोगासर में घुसकर कमरे में सोई हुई उसके भाई मनोहरसिंह की पत्नी मनोज कंवर को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया और सोने-चांदी के जेवरात व 70-80 हजार रुपए की भी चोरी कर ली। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तथा मनोज कंवर की तलाश की। उसी दौरान कमलेश नायक ने मनोज कंवर को बहला-फुसलाकर 27 अगस्त को कीटनाशक जहर पिला दिया। दौरान ईलाज मनोज कंवर ने 28 अगस्त को पीबीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया। अनुसंधान के बाद 20 वर्षीय कमलेश नायक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ और उसे शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण