Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

क्षतिग्रस्त सड़क की आखिरकार मरम्मत 


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़ (नि.सं.)। शास्त्री प्याउ के पास स्थित डिवाईडर की पट्टी की मरम्मत किए जाने की मांग लगातार लोगों की ओर से उठाई जा रही थी। इसी क्रम में जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर इस समस्या के समाधान की मांग सामाजिक कार्यकर्ता बसन्त बोरड़ ने की थी। जनसुनवाई में भी यह मामला सामने आया था। जिसके बाद नगरपरिषद की ओर से हाल ही में इस सड़क की मरम्मत करवाकर इसे समतल कर दिया गया। बसन्त कुमार बोरड़ ने जन समस्या के समाधान के लिए जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा व नगरपरिषद आयुक्त मघराज डूडी का आभार जताया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण