Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एनसीसी भर्ती में में 150 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग 


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। शहर के एसबीडी राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में गुरूवार को एनसीसी भर्ती का आयोजन किया गया। भर्ती के लिए छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लेफ्टिनेंट कमलेश कुमार जोशी ने बताया कि महाविद्यालय में सत्र 2024-25 के स्नातक प्रथम वर्ष में नियमित प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए एनसीसी भर्ती आयोजित की गई। 7 वीं राज बटालियन एनसीसी बीकानेर के सुबेदार मैजर भंवरसिंह, हवलदार राहुल कुमार, राजेन्द्र सिंह के निर्देशन में भर्ती प्रक्रिया सम्पादित की गई। इस भर्ती प्रक्रिया में लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सर्वप्रथम अभ्यर्थियों के शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र के पश्चात उनकी शारीरिक मापदण्डों के संबंध में भार, लम्बाई की जांच की गई। तत्पश्चात् निर्धारित मांगदण्डों को पूर्ण करने वाले कैडेट्स के लिए 1600 मीटर दौड़, लम्बीकूद, पुश-अप, सीट-अप साक्षात्कार लेकर मैरिट व प्रतीक्षा सूची तैयार की गई। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. कविता शर्मा ने एनसीसी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सहभागी विद्यार्थियों से अनुशासन, चरित्र, साहस की भावना और निह्स्वार्थ सेवा का आह्वान किया। भर्ती प्रक्रिया में प्रो. महमूद अली खान, शेरसिंह, भवानी शंकर, मुकेश कुमार प्रजापत, डाॅ सुनिता मीणा, सुमन, महेश कुमार, जय रत्न गुर्जर, लता, डाॅ प्रभाकर दीक्षित व्यवस्था के लिए उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण