Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मण्डावरिया ने की समस्याओं के समाधान की मांग

मण्डावरिया ने की समस्याओं के समाधान की मांग


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़ (नि.सं.)। भाजपा नेता गणेश मण्डावरिया ने नगरपरिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर चौथमल सेठिया विश्रामालय में बने शुलभ शौचालय को चालू करवाने की मांग की है। ज्ञापन में मण्डावरिया ने बताया है कि इस शौचालय पर ताला लटका हुआ है और टंकी में पानी भी नहीं डाला जाता। इसी प्रकार बगड़िया गेस्ट हाउस के पास नगरपरिषद का छोटा पार्क स्थित है, जिसमें कीकर लगे हुए हैं, इसलिए यहां पर साफ-सफाई करवाकर पौधारोपण करवाकर इसका सौंदर्यीकरण किया जावे। इसी प्रकार राजकीय बगड़िया अस्पताल में स्थित शुलभ शौचालय की सेवाएं 24 घंटों के लिए चालू करवाई जाए, ताकि यहां आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण