Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आमजन की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था सुचारू हो: अनिल कुमार 


जयपुर टाइम्स
राजलदेसर। कस्बे में सीएलजी मिटिग में यातायात व्यवस्था तथा आवारा गोवंश की समस्या से अवगत करवाने पर आज पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार ने कस्बे के बाजार पहुचे। व्यापारीयों से यातायात व्यवस्था सुधार के लिए विचार विमर्श किया। कस्बे के बाजार का निरिक्षण किया। यातायात पार्किंग से आमजन को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे है‌। उनके साथ थानाधिकारी कमलेश, तहसील कार्यालयकर्मी, नगरपालिका कर्मी साथ रहे। पुलिस उपाधीक्षक ने सभी से यातायात व्यवस्था सुधार के सुझाव मांगे। पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस सीएलजी मीटिंग में बीओबी चौक तथा सुभाष चौक बसस्टेण्ड पर ट्रेफ़िक व्यवस्था की समस्या से अवगत करवाया और आवारा गोवंश की भी समस्या आई। जिस पर कस्बे का भ्रमण कर व्यापारीयों से समस्या के समाधान के लिए विचार विमर्श किया गया। बीओबी मैनेजर से वार्ता कर बीओबी ग्राहकों वाहन भी व्यवस्थित तरीके से लगाने के निर्देश दिए। व्यापारीयों को अपने वाहन पास सरकारी जमीन पर पार्किंग करने की अपील की‌। रेहड़ियों और टेम्पू को व्यवस्थित रूप से खड़ा करने को निर्देशित किया। बस बिना समय बसस्टेण्ड पर पार्किंग न करने के लिए बस मालिकों को निर्देश दिए है। आवारा गोवंश की समस्या पर विचार किया जा रहा है। सब्जी विक्रेता से खराब सब्जी नगरपालिका गाड़ी में डालने तथा नगरपालिका को शाम के समय गाड़ी भेजने के लिए निर्देशित किया। बाजार में एक तरफा व्यवस्था की गई है। दिपावली के त्योहार के बाद आवश्यकता अनुसार बदलाव किया जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण