Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

डॉ सतीश पूनियां के जन्मदिवस पर पौधे लगाकर लिया देखभाल का संकल्प


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। शहर में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा के प्रदेश प्रभारी डॉ सतीश पूनियां के जन्म दिवस के उपलक्ष पर चलाए जा रहे सेवा कार्यों के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रैगर बस्ती स्थित मुक्तिधाम में वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी ने इस अवसर पर बताया कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां का व्यक्तित्व सेवाभावी व मिलनसार है। वह छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं के काम करने के लिए भी सदैव तत्पर रहते हैं। इसलिए उनके 60 वें जन्म दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वृक्ष लगाने के साथ साथ ट्री गार्ड लगाए हैं और इन वृक्षों की देखभाल का संकल्प लिया है। इस अवसर पर वार्ड पार्षद राकेश जगरवाल ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्ष लगाना आवश्यक है। इसलिए हम अपने नेता के जन्मदिवस पर सेवा कार्य के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पौधारोपण का कार्यक्रम कर रहे हैं। इस अवसर पर पार्षद अमरचंद मीणा, रुपचंद जगरवाल, दुन्नीचंद जोशी, डॉ अविनाश पारीक, महावीर प्रसाद तंवर, मुकेश भामा, पवन सैनी, शंकरलाल सोनी, विक्रम सैनी, मनोज दर्जी, भंवरलाल खेड़ीवाल, लीलाधर फुलवारिया, हुलास रेगर, शिवराज रेगर, बाबूलाल खेड़ीवाल, हरिओम खेड़ीवाल, रामलाल खेड़ीवाल, चांदमल बाकोलिया, जितेन्द्र शर्मा, कृष्ण कुमार खेड़ीवाल, रामदेव जगरवाल, किशन लाल सुकंरिया, कन्हैयालाल सबलानिया, जयचंद धौलपुरिया, भंवरलाल नवल, कन्हैयालाल खेड़ीवाल, भंवरलाल कनवाड़िया, अर्जुन लाल बाकोलिया, मनोज खेड़ीवाल आदि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण