Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सुखजिंदर रंधावा का मंत्री जूली ने किया भव्य स्वागत

सुखजिंदर रंधावा का मंत्री जूली ने किया भव्य स्वागत

गुरद्वारे पर मत्था टेक प्रदेश की खुशहाली की कामना की

अलवर

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिन्दर रंधावा के अलवर आगमन पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली व कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया मंत्री जूली ने बताया कि टेल्को सर्किल के पास स्थित गुरूद्वारे पर मत्था टेककर देश व प्रदेश की जनता की खुशहाली का कामना की वही मोती डूंगरी स्थित कार्यालय पर मंत्री जूली के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रंधावा का गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया उन्होंने पारम्परिक सरोपा व तलवार भेंट कर उनका अभिनन्दन किया। उन्होंने कहा कि अलवर में राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा की तैयारियां चल रही है। उससे मैं अभिभूत हूं उन्होंने कहा कि अलवर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का राहुल की यात्रा को लेकर जो उत्साह है वह देखते ही बन रहा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समर्पण अलवर में कांग्रेस की मजबूत स्थिति का परिचायक है उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। जिसकी बदौलत अलवर जिले की 11 विधानसभाओं में से 9 विधानसभाओं में कांग्रेस के विधायक काबिज है इस अवसर पर एआईसीसी सचिव निजामुद्दीन कागजी, जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, डेयरी चेयरमैन विश्राम गुर्जर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी, संजीव बारेठ, रोहताश चौधरी, अशोक सैनी, केजी कौशिक, अजीत यादव, डॉ. गौरव यादव, अनिल जैन, उमरदीन खान सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने 3% बढ़ाया DA और DR