Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

टोबेको फ्री यूथ कैम्पेन 2.0: शिक्षण संस्थान व ग्राम पंचायत होगी तम्बाकू मुक्त


जयपुर टाइम्स
चूरू़। चूरू में पंचायत समिति सभागार भवन में विकास अधिकारी की अध्यक्षता में टोबैको फ्री यूथ कैंपेन अभियान 2.0 के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार ने आगामी आयोजित होने वाली ग्राम सभा में ग्राम पंचायतों को तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के लिए प्रस्ताव लेने के लिए समस्त ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिए। ग्राम सभाओं में प्रस्ताव लेकर उसकी प्रति आवश्यक रूप से खंड स्तर पर भिजवाने के निर्देश दिए। साथ ही पंचायत के परिक्षेत्र में कोटपा एक्ट की समस्त धाराओं की पालना करने के लिए भी कहा गया। चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग से राष्ट्रीय तम्बाकू नियन्त्रण कार्यक्रम जिला सलाहकार डा. लाड कंवर व खंड कार्यक्रम अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापति उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण