Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

परेशानी का सबब: नाले में गिरकर युवक घायल


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़। शहर के वार्ड न. 31 में सड़क के बीच नाले के खुले गड्ढ़े को लेकर हाल ही में पार्षद ममता ओझा ने आयुक्त को अवगत करवाया था। लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी यह ठीक नहीं किया गया। जिसके चलती उसी गड्ढ़े में दूसरा हादसा हो गया। बुधवार की रात्रि को साईकिल सवार प्रेम शंकर सोनी नामक युवक रास्ते से जा रहा था, तभी उसकी साईकिल गड्ढ़े में गिर गई, जिससे वहां नाले में गिर गया। इस हादसे में युवक प्रेम शंकर को काफी चोटें आई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद एक पाईप लाकर लोगों ने नाले में खड़ा कर दिया, ताकि और कोई व्यक्ति इसमें नहीं गिर सके। आपको बता दें कि 19 अक्टूबर को इसी गड्ढ़े में गिरकर बाईक सवार घायल हुआ था। पार्षद ममता ओझा ने जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान किए जाने की मांग नगरपरिषद प्रशासन से की है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण