Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गोपालपुरा में निरोगी पंचायत का आगाज


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़। कस्बे के निकटवर्ती गांव गोपालपुरा में अतिरिक्त जिला कलक्टर मंगलाराम पूनिया के मुख्य आतिथ्य में सरपंच सविता राठी ने कुपोषण रहित निरोगी पंचायत का आगाज किया। इस अवसर पर एडीएम पूनिया ने कहा कि प्रथम सुख निरोगी काया के अनुरूप गोपालपुरा पंचायत निरोगी पंचायत बनी है। राठी ने बताया कि 30 सितंबर से पंचायत के सभी 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों का शारीरिक व बौद्धिक परीक्षण किया गया। इसी प्रकार 100 प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त किया गया। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. भूपेंद्र ने टीम का आभार जताया। आरबीएसके की टीम लीडर डॉ. दिनेश ने बताया कि कुपोषण में कुल 66 बच्चे पाए गए हैं। राठी ने बताया कि कुपोषण से तथा अन्य बीमारियों से ग्रस्त बच्चों का इलाज और पोषण सेठ चिमनीराम जाजोदिया चेरिटेबल ट्रस्ट सुजानगढ़ के सहयोग से किया जाएगा। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा चौहान, एमओ डॉ. शीतल प्रजापत, एएनएम रोशनी, जीएनएम कविता, एएनएम उषा सौरभ, सरिता, लाली, टेक्नीशियन विकास, उर्मिला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनियों तथा सरोज, गौतम, बलवान, सुनील व सभी संस्था प्रधानों का माला शाल व मोमेंटो देकर अच्छी सेवाएं देने के उपलक्ष्य में सम्मान किया गया। इससे पूर्व मंचासीन अतिथियों का स्वागत उप सरपंच गणपतदास, दीपचंद गिलड़ा, प्रकाश स्वामी, रूपाराम खीचड़, ओमप्रकाश प्रजापत, चांदाराम नायक, भींवाराम प्रजापत, भंवरलाल मेघवाल, बजरंग नायक ने माल्यार्पण कर किया। शिव कुमार शर्मा ने स्वस्ति वाचन किया। प्रिंसिपल केशरी सिंह ने आभार जताया। प्रिंसिपल भागीरथ गर्ग ने शिविर का दीप प्रज्वलन किया। अध्यापक सत्यपाल ने संचालन किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण