Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Chairman Payal Saini inspected the site of Arya's statue, will be unveiled tomorrow


जयपुर टाइम्स
चूरू। शहर की प्रथम नागरिक व नगर परिषद की चेयर पर्सन पायल सैनी ने आगामी 26 अक्टूबर को होने वाले चौधरी कुंभाराम आर्य की मूर्ति अनावरण समारोह को लेकर गुरुवार को प्रतिमा स्थल का जायजा लिया और मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभापती पायल सैनी ने मौके पर ही सफाई कर्मियों को बुलाकर मूर्ति स्थल और आस-पास के स्थानों पर माकुल सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शनिवार प्रातः 11 बजे होने वाले मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसानों के मसीहा व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व सांसद राहुल कस्वा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद सभापति पायल सैनी करेगी। उन्होंने बताया कि चौधरी कुंभाराम आर्य चूरू के प्रथम विधायक और देश और प्रदेश के बड़े किसान नेता रहे हैं। इस दौरान सभापति ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कुम्भाराम आर्य को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपिल की। कार्यक्रम में जिले के समस्त विधायक, जनप्रतिनिधि व आम नागरिक भी मौजूद रहेंगे। निरीक्षण के दौरान शकूर शेख, पार्षद विनोद खटीक, रामेश्वर नायक, विजय सारस्वत, मनीष कुमावत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण