Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सीएलजी बैठक में जन समस्याओं पर चर्चा


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़। दीवाली पर अतिक्रमण व यातायात व्यवस्था को लेकर सीएलजी सदस्यों की बैठक का आयोजन कोतवाली थाने में किया गया। एडीएम मंगलाराम पूनिया के सानिध्य में हुई बैठक में दीवाली पर बाजारों की ट्रेफिक व्यवस्था सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में एडीशनल एसपी दिनेश कुमार, डीएसपी दरजाराम बोस, कार्यवाहक तहसीलदार राजू, थानाधिकारी धर्मेन्द्र मीणा, नगरपरिषद के सहायक लेखाकार भंवरलाल मेहरड़ा आदि मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित लोगों ने मुख्य सड़कों को दुरूस्त करवाने की मांग रखी। वहीं पटाखों की अस्थाई लाईसेंस की दुकानें लोहिया स्टेडियम पर लगाने के बारे में चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व सभापति हाजी सिकन्दर अली खिलजी, अरविन्द सोनी, अनिल मिश्रा, हंसराज सोनी, सुनील सोनी, राजकुमार प्रजापत, मदन सोनी, सुरेश अरोड़ा, रफीक खिची, खुशीराम चांदरा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण