Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सुरक्षित बचपन से सुरक्षित भारत का विकास


जयपुर टाइम्स
चूरू। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के सहयोग से राजस्थान महिला कल्याण मंडल संस्था की ओर से संचालित परियोजना एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन फ़ेस थ्री के जिला समन्वयक रुकैया पठान के नेतृत्व में गांव ढाणी लालसिंहपुरा के निजी स्कूल में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान बाल विवाह रोकथाम के पोस्टर का विमोचन किया गया। फील्ड कॉर्डिनेटर सुमन चोपड़ा ने बच्चों को सुरक्षित व असुरक्षित स्पर्श की जानकारी दी और उन्हें चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 व पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में बताया। संस्था की टीम के फ़ील्ड कोर्डिनेटर धीरज जांगिड़ ने स्कूल में समस्त उपस्थित बालक व बालिकाएं व स्टाफ को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रिंसिपल सीमा जी स्टाफ कृष्ण पूनिया, सारिका, प्रेमलता, सरिता कुमारी, पूनम शर्मा व सुमिता, रेखा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण