Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सतीश पूनिया के जन्मदिन पर खोले सुकन्या समृद्वि खाते


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़। सुजानगढ़ में हरियाणा के भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से अनूठे तरीके से मनाया गया। इसके लिए गांधी चौक स्थित सभा मंच पर आम लोगों की बच्चियों के सुकन्या खाते कैंप लगाकर खुलवाए गए। भाजपा नेता पवन चितलांगिया की ओर से खाते की पहली किस्त का खर्च भी उठाया गया। भाजपा नेता विजय चौहान ने बताया कि अनेक भाजपा नेताओं ने इस कैंप में अपनी सेवाएं दी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेटियों के लिए चलाई गई महत्वाकांक्षी योजना का फायदा उठाने की अपील की गई। इस अवसर पर वैद्य भंवरलाल शर्मा, बुद्धिप्रकाश सोनी, रूपाराम गुलेरिया, पार्षद शर्मिला सोनी, रामनिवास बुगलिया, सौभाग कंवर, राजेंद्र दानोदिया, अंजनी रांकावत, नरेंद्र गुर्जर, रविन्द्र पांडे, पार्षद रेवंतमल पंवार, ममता ओझा, महेश जोशी, पाार्षद गौरव इंदौरिया, सुमन आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण