Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बालिका स्कूल में 4.62 करोड़ रूपयों का बजट स्वीकृत -भूमि पूजन कर करवाया निर्माण शुरू


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। उपखंड क्षेत्र के गांव पूलासर में स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विघालय में रमसा के तहत 4.62 करोड़ रूपयों का बजट स्वीकृत करवाने पर गुरूवार को सरपंच गरीमा पारीक की अध्यक्षता में पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, भाजपा नेता पराक्रमसिंह राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सारण की ओर से उदासर आश्रम के महंत दयानाथजी महाराज के सानिध्य में स्कूल के भवन की भूमि पूजन करते हुए शिलान्यास कर भवन का निर्माण शुरू किया। सरपंच गरीमा पारीक ने कहा कि हमारे गांव की बालिका स्कूल के लिए 4.50 करोड़ रूपयों बजट स्वीकृत करवाने के लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ और पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां की अहम भूमिका रही है। जिसकों देखते हुए पूलासर में ग्रामीणों की ओर से कई नेताओं और अधिकारियों को प्रतिक चिंह देकर सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र हर क्षेत्र में काफी विकास कार्य हुए है। उन्होने कहा कि क्षेत्र में बिजली, पानी, चिकित्सा सहित शिक्षा के क्षेत्र में बहुत कार्य हुए है। रमसा के तहत 4.62 करोड़ रूपए बजट स्वीकृत होने के बाद अभी निर्माण शुरू कर दिया गया है। जल्द ही स्कूल का बड़ा भवन देखने को मिलेगा। भाजपा नेता पराक्रमसिंह राठौड़ ने कहा कि चूरू जिले में कहीं भी कोई विकास कार्य पेंडिग चल रहे है उसकों चालू करवाने का प्रयास कर रहे है। उन्होने कहा कि पूलासर गांव से हमारा बहुत ही स्नेह है क्योकि हमारे पैतृक गांव हरपालसर गांव से जुड़ा हुआ है। इस विद्यालय सहित कोई भी गांव में विकास कार्य होगें उसको पूरा करवाने का प्रयास करेगें। इसी प्रकार समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला प्रमुख वदना आर्य, चंद्राराम गुरी, जयदेवसिंह राठौड़, डीएसपी रामेश्वर लाल सारण, सीआई अरविंद भारद्वाज, नायब तहसीलदार प्रहलादराय पारीक, सीबीईओ ओमदत सारण, ब्रहानंद पारीक, सुरेश पारीक, सांवरमल पारीक, बजरंगलाल पारीक, रूमानंद बोहरा आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य मुकुल भाटी ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण