Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आयुक्त ने सीवरेजकर्मियों की लापरवाही पर लगाई फटकार


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़। शहर में पार्षदों व आमजन की ओर से सिवरेज चैंबर्स को लेकर लगातार आ रही शिकायतों के बाद नगर परिषद आयुक्त मघराज डूडी ने गुरुवार को सीवरेज फेज 1 के कर्मचारियों की मीटिंग लेकर फटकार लगाई। आयुक्त ने कहा कि आपके सही काम नहीं करने के कारण शहर के साठ पार्षदों सहित आमजन की हर हफ्ते सैंकड़ों शिकायतें आती है। लेकिन शिकायतों का समय पर समाधान नहीं हो रहा है, जिसके कारण आमजन परेशान और नाराज है। मीटिंग में नगर परिषद जेईएन कमलेश कुमार ने मैनपावर की कमी बताई। इस पर आयुक्त ने कहा कि कर्मचारी बढ़ाना सीवरेज कंपनी और ठेकेदार का काम है। उन्होंने कहा कि फेस्टिवल सीजन को देखते हुए ओवरफ्लो और टूटे चैंबर्स प्राथमिकता के साथ ठीक किए जाएं। उन्होंने एईएन, जेईएन को सोशल मीडिया ग्रुप बनाकर ठीक से मॉनिटरिंग करने को कहा। साथ ही सीवरेज कंपनी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने सीवरेजकर्मियों को चेताते हुए कहा कि फेस्टिवल सीजन को देखते हुए खुले ढक्कन वाले चैंबर चौबीस घंटे में ठीक हो जाने चाहिए। साथ ही टूटे हुए, ऊबड़ खाबड़, जर्जर व ओवरफ्लो चौंबर्स को तीन दिन में ठीक किया जाए। आयुक्त ने कहा कि परिषद की ओर से अब सिवरेज चैंबर्स की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। जिससे आमजन को इस समस्या से राहत मिले।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण