Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

डॉ सतीश पूनियां के जन्म दिवस पर गौ माता को खिलाई लापसी


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। शहर के सेवा समिति के स्वंसेवको ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व हरियाणा की प्रदेश प्रभारी डॉ सतीश पूनियां के जन्मदिवस के उपलक्ष में मारुति नगर स्थित नंदलाल विकलांग गौशाला में गौ माता को लापसी का प्रसाद खिलाया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित ने कहा कि डॉ सतीश पूनियां का व्यक्तित्व सेवाभावी रहा है। इसलिए उनसे प्रभावित होकर प्रदेश भर मे अधिक से अधिक सेवा कार्य आज के दिन कर रहे हैं। नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी ने कहा कि गायों की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं होती है। सरदारशहर सेवा समिति के स्वयंसेवक सेवा कार्य में सदैव ही अग्रणी रहे हैं। पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेंद्र सोनी ने कहा कि सतीश पूनियां की प्रेरणा से पार्टी कार्यकर्ता सदैव ही सेवा कार्यों में लगे रहते हैं। इस बार उनके जन्मदिवस के उपलक्ष में हमने सुकन्या समृद्धि के खाते खुलवाए हैं और विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री जितेंद्र शर्मा ने कहा कि डॉ सतीश पूनियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने में तत्पर रहते हैं। इसी के निमित्त उनकी यह हमेशा इच्छा रहती है कि सुकन्या समृद्धि योजना के खाता खुलवाना, साथ ही एक पेड़ मां के नाम इस कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता अधिक से अधिक पेड़ लगाए, इस तरह के सेवा कार्य करने में कार्यकर्ता जुटे रहे।इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य गिरधारी लाल पारीक, सुखराम पारीक, पूर्णाराम कुलड़िया, सरंपच गौरीशंकर शर्मा, राकेश टाक, राकेश जागरवाल, दुन्नीचंद जोशी, मोहरसिंह पोटलिया, पंचायत समिति सदस्य इंद्रसिंह, डॉ अविनाश पारीक, अमरचंद मीणा, पूनमचंद सैनी, महावीर भाट, दीपक बेद, मुरलीधर सैनी, पवन सैनी, मुकेश भामा, महावीर तंवर, मनीराम सारण, अभिषेक भोजक, प्रदीप दीक्षित, कन्हैयालाल भामा, विनोद बगड़िया, मदन तंवर, किशन सारण, विकास सोनी, राजेश मटोलिया, राजेश सोनी, नवीन शर्मा, मदन बोहरा, गोपीकृष्ण शर्मा, डॉ मुलचंद स्वामी, स्काउट गाइड प्रभारी विनोद मीणा स्काउट गाइड के छात्रों सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण