Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कार्यस्थल पर रखें सकारात्मक दृष्टिकोण तो नहीं होगा तनाव


जयपुर टाइम्स
चूरू। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लूंछ में राजकीय आयुर्वेद औषधालय गुसांईसर सौजन्य से कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी लीलाधर शर्मा ने कार्यशाला में विद्यालय स्टाफ के संभागियों को संबोधित करते हुए कार्य स्थल पर तनाव मुक्त रहने संबन्धी टिप्स बताए। इस मौके पर शर्मा ने बताया कि कार्यस्थल पर सकारात्मक दृृष्टिकोण रखते हुए कार्य को जिम्मेदारी समझना चाहिए, बोझ नहीं। उन्होंने बताया कि राजकीय तंत्र के कार्यों, विभाग के नये आयामों के प्रति अपडेट रहना, समय पर काम सम्पादित करना, सहकर्मियों के साथ सहयोगात्मक भाव, एक दूसरे के काम में सहायक बनना, इन सबसे ऎसा वातावरण बना सकते हैं कि कार्य स्थल पर मानसिक रूप से समृद्ध रह कर तनाव मुक्त रहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा आयुर्वेद की स्वस्थ जीवन शैली अपनायें यथा समय पर खाना, समय पर सोना, पौष्टिक व सुपाच्य भोजन करना, योग प्रणायाम करना भी आदि भी तनाव मुक्त रहने में सहायक साबित हो सकत हैं। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को भी बदलते मौसम में मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु दिनचर्या ऋतुचर्या बताई।
प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा ने कार्यशाला को उपयोगी बताते हुए चिकित्सा अधिकारी शर्मा का आभार व्यक्त किया। उप प्राचार्य अग्रवाल ने व्यवस्था में सहयोग किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के अध्यापक अध्यापिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण