Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जेडीए की ऑनलाइन सेवाओं के लिए नई मानक प्रक्रिया पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन

जयपुर, 23 अक्टूबर 2024: जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा आमजन को प्रदान की जाने वाली ऑनलाइन सेवाओं के लिए नवीन मानक प्रक्रिया (एसओपी) पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन का आयोजन किया गया। यह प्रेजेंटेशन संयुक्त आयुक्त (सिस्टम मैनेजमेंट) द्वारा अतिरिक्त आयुक्त एस.पी. सिंह की उपस्थिति में बुधवार को दो पारियों में समस्त जोन उपायुक्तों एवं अधिकारियों को दिया गया।

प्रस्तुति का मुख्य उद्देश्य नागरिक सेवा केंद्र के माध्यम से जेडीए के ऑनलाइन पोर्टल पर प्रदान की जाने वाली सेवाओं जैसे लीजहोल्ड, नाम हस्तांतरण, लीज मुक्त प्रमाण पत्र, उप विभाजन, पुनर्गठन, और नवसृजित सेवाओं (फ्री-होल्ड व लीज होल्ड से फी-होल्ड पट्टा) की प्रक्रियाओं को स्पष्ट करना था।

जेडीसी आनंदी ने बताया कि नई मानक प्रक्रिया (एसओपी) के तहत, संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर सेवाओं का निपटान सुनिश्चित करना होगा। यदि किसी अधिकारी द्वारा कार्य निर्धारित समय में पूरा नहीं होता है, तो पत्रावली स्वचालित रूप से उपायुक्त की प्क् में अग्रेषित (auto forward) कर दी जाएगी।

प्रारंभिक तौर पर यह प्रक्रिया नाम हस्तांतरण सेवाओं में लागू की जाएगी, इसके बाद अन्य सेवाओं में भी इसे क्रमिक रूप से लागू किया जाएगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य सेवाओं की दक्षता में सुधार करना और नागरिकों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराना है।

उपायुक्त और अतिरिक्त आयुक्तों द्वारा नियमित रूप से इस प्रक्रिया की समीक्षा की जाएगी, ताकि सभी अधिकारी और कर्मचारी मानक प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कर सकें।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में फोरलेन रोड के लिए 4 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित, किसानों को मिलेगा 164 करोड़ मुआवजा