Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा में फोरलेन रोड के लिए 4 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित, किसानों को मिलेगा 164 करोड़ मुआवजा

हरियाणा में फोरलेन रोड के लिए 4 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित, किसानों को मिलेगा 164 करोड़ मुआवजा

Gurugram Farrukhnagar Road : हरियाणा में सड़क नेटवर्क को सरकार द्वारा मजबूत किया जा रहा है। जहां पर पहले से बने हुए मार्ग को विस्तार करके उनको टू लेन से फोरलेन बनाया जा रहा है। हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम फरुखनगर- झज्जर मार्ग को फोरलेन बनाने का निर्णय लिया है। 13 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को फोरलेन करने के लिए चार गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

इसके लिए मुआवजे की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है और लोक निर्माण विभाग ने जिन किसानों की जमीन इस फोरलेन मार्ग में आ रही है उनको नोटिस जारी कर दिया है। अधिग्रहित होने वाली जमीन के लिए सरकार की तरफ से 164 करोड़ रुपये राशि निर्धारित की गई है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए संबंधित भू-मालिकों को नोटिस जारी करके सात दिसंबर को अपने दावों और मुआवजे का ब्योरा लेकर भूमि अर्जन अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

भू-मालिकों को मुआवजा देने के लिए करीब 164 करोड़ रुपये की राशि मंजूर हो गई है। इस परियोजना के लिए दिसंबर 2024 में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई थी। पहले लोक निर्माण विभाग ने एक साल में मुआवजा देने की सीमा निर्धारित की गई थी, लेकिन इसके बाद दिसंबर 2025 में एक वर्ष का समय विस्तार लिया गया था। यह विस्तारित अवधि भी पांच दिसंबर को पूरी हो रही है। ऐसे में अब विभाग ने आगे की कार्रवाई

भू मालिकों को धारा 21 के तहत नोटिस जारी

गुरुग्राम फरुखनगर- झज्जर मार्ग को फोरलेन करने के लिए जिन किसानों की जमीन आई है उनको अधिनियम की धारा 21 के तहत नोटिस जारी किए हैं। भूमि अर्जन अधिकारी राकेश सैनी और नायब तहसीलदार सुमन तेवतिया ने नोटिस जारी करके भू-मालिकों को 7 दिसंबर को सुबह 11 बजे लोक निर्माण विभाग भवन एवं मार्ग शाखा, गुरुग्राम स्थित भूमि अर्जन अधिकारी एवं जिला राजस्व अधिकारी के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या अपने अधिकृत एजेंट के माध्यम से उपस्थित होना होगा।

इन चार गांवों के किसानों की जमीन होगी अधिग्रहण

लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को फोरलेन करने के लिए जिन गांवों की जमीन आ रही है, उसको चिन्हित करके नोटिस दिया गया है। इसके लिए सुल्तानपुर, मुबारकपुर, वुढेड़ा और चंदू गांव की कुल 47.93 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जानी है। इसमें सबसे अधिक 154 कनाल चार मरला भूमि बुढेड़ा गांव की है। सुल्तानपुर की 139 कनाल छह मरला, चंदू की 66 कनाल 17 मरला और मुबारकपुर की 23 कनाल तीन मरला भूमि शामिल है। चंदू गांव के सरपंच विकास यादव का कहना है कि अब इस प्रोजेक्ट में चंदू बाईपास बनने से लोगों को गांव में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, डीए में 14 प्रतिशत बढ़ाया, जनवरी में मिलेगा एरियर