Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

टेंकर की टक्कर से मजदूर की मौत 

टेंकर की टक्कर से मजदूर की मौत 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। निकटवर्ती गांव धां के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सदर पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल महेंद्रसिंह ने मौका मुआयना किया। महेंद्रसिंह ने बगड़िया अस्पताल में बताया कि भगवानदास पुत्र टीकूदास स्वामी निवासी गांव गुलेरिया ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि उसका भाई मोहनदास (49) गांव धां में रंग पेंट का काम करने के लिए गया था, तभी टेंकर के चालक ने तेज गति व लापरवाही से टेंकर चलाकर मोहनदास को टक्कर मारी, जिससे मोहनदास की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर गुलेरिया ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि करणीसिंह व अन्य लोग भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जबकि टेंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा