Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

54 रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन 


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़। लायंस क्लब सुजानगढ़ व शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर के तत्वावधान में जिला अंधता निवारण समिति जयपुर व हितेश ज्वेलर्स के आर्थिक सौजन्य से बुधवार को 14 वें नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन माहेश्वरी सेवा सदन में किया गया। क्लब सचिव प्रशान्त पारीक ने बताया कि मुख्य अतिथि समाजसेवी भामाशाह सीताराम मौसूण, क्लब अध्यक्ष कमल तापड़िया, उपाध्यक्ष एडवोकेट रजनीकांत सोनी, शंकरा आई हॉस्पिटल की डॉक्टर दिव्या खंडेलवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। शंकरा आई हॉस्पिटल की टीम ने 110 लोगों का परीक्षण किया और ऑपरेशन के लिए 54 रोगियों का चयन किया। क्लब अध्यक्ष तापड़िया ने शिविर के सफल आयोजन आभार प्रकट किया। शिविर में रोगियों को मुफ्त दवाइयां व चश्मे दिए गए। शिविर को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष अशोक जाजू, पवन मोसून, एडवोकेट रजनीकांत सोनी, देवकृष्ण मालपानी, देवेंद्र बेदी, रोहित शर्मा, कैलाश खंडेलवाल, मुरली राठी, जयपाल गुलेरिया, मोनिका सोनी, सुनीता बेदी, निखिल सोनी, गिरधारीलाल जांगिड़, गिरधारीलाल प्रजापत, मोहम्मद अनवर मौलानी, गोपालचंद सोनी एवम माहेश्वरी सेवा सदन के स्टाफ ने भी अपनी सेवाएं दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण