Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कैंप लगाकर खोले सुकन्या समृद्धि खाते


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। शहर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश प्रभारी डॉ सतीश पूनियां के जन्म दिवस के उपलक्ष में बुधवार को गांधी चौक पर शिविर लगाकर 10 साल से छोटी बच्चियों के सुकन्या समृद्धि के खाते खोले गए। पूर्व जिला महामंत्री जितेंद्र शर्मा ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत 2022 से लगातार भाजपा कार्यकर्ता डॉ सतीश पूनियां के आह्वान पर निरंतर लोगों को प्रेरित कर उनकी बच्चियों के खाता खुलवा रहे हैं। गुरुवार को सेवा कार्य करके सतीश पूनियां का जन्मदिन मनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी, मंडल संयोजक राजेंद्र सोनी, पार्षद अमरचंद मीणा, कमल नाई, शोभाकांत स्वामी, सुनील प्रजापत, सुशील प्रजापत, मुलायम सिंह, श्योकरण पोटलिया, डॉ अविनाश पारीक, मुकेश भामा, बाबूलाल प्रजापत, विनोद बगड़िया, अजय भाटी, मोहन सिंह, महावीर मीणा, दीपक बेद, दुनिचंद जोशी आदि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण