Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

- सीईटी परीक्षा देने जा रहे थे बोलेरो सवार  पिकअप - बोलेरो की भिड़ंत में 1 महिला की मौत, 6 घायल 


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। शहर के मेगा हाईवे पर रात्रि करीब 2 बजे आसलसर कुंडिया के पास पिकअप और बोलेरो की आमने-सामने जबरदस्त भिड़त हो गई। इस दौरान 6 लोग घायल और एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मालासर टोल प्लाजा पर दी गई। इस दौरान वहां की टीम की ओर से एंबुलेंस लेकर सरदारशहर राजकीय अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में सभी घायलों को इलाज के लिए लाया गया। इलाज के दौरान रतनगढ़ के चैनपुरा गांव की अनिता (23) पत्नी महेंद्र ज्यानी ने दम तोड़ दिया। इस दौरान बाकी 6 घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हाई सेंटर बीकानेर ओर जयपुर रैफर कर दिया। अस्पताल के डॉ अजीत चौधरी ने बताया कि मेगा हाईवे पर आसलसर कुंडिया के पास बोलेरो और पिकअप की बजट के दौरान यह हादसा हुआ। इस हादसे के दौरान रतनगढ़ के चैनपुरा गांव के गाड़ी चालक मनीराम माली (30) पुत्र लालाराम माली, पूजा (22) पुत्री गोपी राम मेघवाल चैनपुरा, अनिता (23) पत्नी महेंद्र ज्यानी, महेंद्र ज्यानी (27) पुत्र प्रताप चैनपुरा, सुगनाराम मेघवाल (68) पुत्र गोपाराम मेघवाल कागड़ पूजा (24) पुत्री प्रभु राम मेघवाल कागड़, पूजा (24) पुत्री सीताराम निवासी सोनपालसर आदि गंभीर घायल हो गए। इस दौरान अनीता की ज्यादा स्थिति गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सरदारशहर पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल महिपाल ने बताया कि रात्रि को रतनगढ़ तहसील के गांव कांगड़ और चेनपुरा से बोलेरो में सवार होकर हनुमानगढ़ में सीईटी का पेपर देने के लिए रात्रि को रवाना हुए थे। इस दौरान आसलसर कुंडिया के पास भीषण सड़क हादसे के शिकार हो गए। अस्पताल में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता संजय बगड़िया और दिलीप सिसोदिया ने बताया कि अस्पताल के अंदर स्टाफ की कमी की वजह से एक महिला की मौत हुई है। अगर यहां पर सही उपचार उसको मिलता तो उसकी जान बच सकती थी। वर्तमान में सरदारशहर हॉस्पिटल को रेफर हॉस्पिटल कहा जाता है। यहां पर हल्की सी भी चोट किसी के आ जाती है तो उपचार के नाम की यहां पर कोई चीज नहीं है। सभी डॉक्टर अपनी मनमर्जी से काम कर रहे हैं। जिसके कारण सरदारशहर अस्पताल में सुविधा के नाम पर कुछ नहीं देखने को मिलता है। अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जाहिर की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण