Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर बैठक आयोजित


जयपुर टाइम्स
चूरू। उसमानाबाद कॉलोनी में स्थित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद इंस्टिट्यूट में 3 नवम्बर को होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अयूब खान ने बताया कि आगामी 3 नवम्बर को राजस्थान क़ायमखानी शोध संस्थान जोधपुर की ओर से जिला मुख्यालय पर स्थित मदरसा जामिया अरबिया इस्लामिया दारुल उलूम में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह की तैयारियां जोरो पर चल रही है। पूर्व एडिशनल कमीशनर शौकत अली खान ने बताया कि समारोह में सुपात्र प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। पूर्व जिला आबकारी अधिकारी नूर मोहम्मद खान ने बताया कि राजस्थान क़ायमखानी शोध संस्थान जोधपुर की ओर से पिछले लगभग अठारह वर्षों से क़ायमखानी समाज के लिए अनुकरणीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने अपने उपयोगी सुझाव भी दिए। इस दौरान पूर्व व्याख्याता रशीद खान मोयल, मजीद खान राणासर, जाकिर खान केके, हाजी उसमान गनी दिलावरखानी, सलीम खान दिलावरखानी, मोहम्मद अली पठान, हबीब खान, गफार खान, मोहम्मद आवेश , महबूब खान, जाफर खान, अलताफ खान, समीर खान मुन्याण, मोहसिन खान अखाण, मेनूदीन खान, नौशाद खान, इकरार खान, हनीफ खान, आरिफ खान, सुलेमान आदि मौजूद रहे। करामत खान उर्दू अदीब ने सभी का आभार जताया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण