Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

समय पर कृषि कनेक्शन नहीं किए तो किसान करेंगें डिस्कॉम अधिकारियों का घेराव 


जयपुर टाइम्स
चूरू। अखिल राजस्थान किसान-मजदूर कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष किसान नेता व कॉग्रेस जिला उपाध्यक्ष आदूराम न्यौल ने कहा कि काश चौधरी कुम्भाराम आर्य जिन्दा होते तो डिस्कॉम के अधिकारी मनमानी नहीं करते। 30 अक्टूबर तक रबी फसल बुआई का अन्तिम समय है। यदि उनके कृषि कनेक्शन नहीं हुए तो किसान बूरी तरह बरबाद हो जाएंगे। न्यौल ने कहा कि ग्रामीण किसानों को अगर समय मिला तो जिला कलक्टर व डिस्कॉम के अधिक्षण अभियन्ता को कृषि कनेक्शन समय पर करवाने का जोरदार तरीके से जनप्रतिनिधियों के साथ मांग करेंगे। अगर फिर भी उनकी ओर से सन्तोषजनक कार्यवाही करने का निर्णय नहीं लिया तो पूर्व सूचना 30 अक्टूबर को किसान मिलकर डिस्कॉम के अधिकारियों का घेराव करेंगे। किसानों की आय दुगुनी करने का झूठा झांसा देकर देश में किसानों के साथ भारी छलावा किया गया किसान उसे भूल नहीं पाएंगे। इस अवसर पर न्यौल के साथ भ्रमण कार्यक्रम में श्रवण बसेर, हरिराम न्यौल, भरत सिंह, रामेश्वर नायक, भंवर सिंह झारिया, ओमप्रकाश जांगिड़, किशनाराम बाबल, चानण मेघवाल सहित सभी किसानों ने डिस्कॉम के नकारा अधिकरियों की कड़े शब्दों में आलोचना की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण